फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ravana abducted Sita through the deception of the illusory Maricha.

Kangra News: मायावी मारीच के छल से रावण ने किया सीता हरण

Sun, 18 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ravana abducted Sita through the deception of the illusory Maricha.
पास्सु में आयोजित रामलीला में सीता हरण के दृश्य देखकर भावुक हुए दर्शक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। वनवास के दौरान राम, सीता और लक्ष्मण के जीवन के अहम प्रसंगों का शनिवार को धर्मशाला के पास्सु में आयोजित रामलीला में जीवंत मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से रूबरू करवाया। रामलीला में सीता हरण के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। लक्ष्मण द्वारा सूर्पणखा का नाक काटने और रावण-जटायु युद्ध के मंचन ने दर्शकों में रोमांच भर दिया।
रामलीला मंचन के दौरान दिखाया गया कि रावण ने मारीच को मायावी हिरण बनाकर सीता का ध्यान भटकाने के लिए भेजा। स्वर्ण मृग को देखकर माता सीता ने श्रीराम से उसे पकड़ने की इच्छा जताई। इसके बाद श्रीराम मृग के पीछे चले गए। मारीच ने छलपूर्वक श्रीराम की आवाज में पुकार लगाई, जिसे सुनकर सीता ने लक्ष्मण को उनकी सहायता के लिए भेजा। लक्ष्मण ने जाने से पहले सीता की सुरक्षा के लिए रेखा खींची और वन की ओर चले गए।
विज्ञापन

इसके बाद रावण साधु का वेश धारण कर भिक्षा मांंगने पहुंचा। उसने मौका पाकर सीता का हरण कर लिया। माता सीता को अपने साथ ले जाते समय रावण का सामना जटायु से हुआ। जटायु ने सीता को बचाने के लिए रावण से युद्ध किया, लेकिन रावण ने उसके पंख काट दिए। इस दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। रामलीला में कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। रामायण के इन प्रसंगों के माध्यम से बुराई के विरुद्ध संघर्ष, साहस और धर्म की रक्षा का संदेश भी दिया गया। दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय की सराहना की और रामलीला का आनंद लिया। दाड़ी में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान भी सीता हरण सहित विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed