{"_id":"61e57c059ba46212276f5318","slug":"demand-for-chc-kangra-news-sml3969408113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी को सीएचसी का दर्जा न दिया तो जड़ देंगे ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी को सीएचसी का दर्जा न दिया तो जड़ देंगे ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिला परिषद सदस्य पंकज कुमार पंकू ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चड़ी पर क्षेत्र की 16 पंचायतों की 25 से 30 हजार जनता स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आश्रित है। पिछले 4 साल से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चड़ी का दर्जा बढ़ाकर इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग क्षेत्रवासी करते आ रहे हैं। लेकिन अभी तक हजारों क्षेत्रवासियों की मांग पर गौर नहीं किया गया है।
चड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने से चड़ी, घरोह, मैटी, सुधेड़, लांझणी, कल्याड़ा, बंडी, नागनपटट, डढंब, अनसुई, धनोटू, भितलू, घेरा, करेरी, सहित आधे धारकंडी क्षेत्र को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। वर्तमान में कोरोना का दौर चल रहा है और कोरोना की तीसरी लहर का अंदेशा भी जताया जा रहा है। लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले वर्ष जब कोरोना मामले बढ़े थे। उस समय क्षेत्र के कई लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मृत्यु हो गई थी। क्योंकि इससे पहले कि उन्हें जोनल अस्पताल धर्मशाला या टांडा अस्पताल पहुंचाया जाता उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने डीसी कांगड़ा से मांग की है कि पिछले लंबे समय से चली आ रही इस मांग पर जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चड़ी की तालाबंदी कर दी जाएगी। इसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी।