फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   delta varient in kangra

जिले में सक्रिय हुआ डेल्टा वेरियंट, 90 फीसदी लोगों में आ रहे लक्षण : सीएमओ

Tue, 19 Oct 2021 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
delta varient in kangra
धर्मशाला। वर्तमान समय में आ रहे कोरोना मामलों में 90 प्रतिशत संक्रमितों में डेल्टा वेरियंट पाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अभी तक जिले में 11 लाख 79 हजार 132 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। 6 लाख 68 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। जिले में 56.72 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सीएमओ ने बताया कि डेल्टा वेरियंट के फैलने की क्षमता पहले वाले से अधिक है और घातक है। उन्होंने बताया कि कोरोना के मामले पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे हैं जो कि चिंता का विषय है। वहीं कोरोना से होने वाली मृत्यु की दर में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के लिए जिला के मुख्य अस्पतालों में शाम 4 से रात 9 बजे तक व्यवस्था की गई है। ताकि सरकारी नौकरी करने वाले व अन्य कर्मचारी अपने कार्य समय के बाद सुविधा का लाभ उठा सकें। गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि बैक्सीनेशन का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर पर निर्णय लिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर घर-घर जाकर कोरोना वैक्सीन से वंचित लोगों का पता लगाएंगी। आगामी सोमवार से पंचायत में एक दिन वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन में बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है जिससे की संक्रमण के बढ़ने का खतरा निरंतर बना हुआ है। लोगों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से बचना चाहिए व कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed