Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Delhi won the title by defeating Hisar

Kangra News: दिल्ली ने हिसार को हराकर जीता खिताब

Mon, 16 Nov 2026 04:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 16 Nov 2026 04:24 AM IST
विज्ञापन
Delhi won the title by defeating Hisar
मंच पर प्रस्तुति देते गायक राज जैरी। संवाद
धर्मशाला (कांगड़ा)। विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद में युवा वेलफेयर क्लब और सिंदूर फाउंडेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हो गया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम ने हिसार को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 40 हजार और उपविजेता टीम को 30 हजार रुपये इनामी राशि दी गई। समापन अवसर पर विधायक पवन काजल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की आठ टीमों ने भाग लिया। इससे पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हिसार ने दीनानगर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली की टीम ने चंबा को पराजित कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
विज्ञापन

युवा वेलफेयर क्लब के प्रधान दीप कुमार और सिंदूर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों ने प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। गायक राज जैरी ने सजणा ओ सजणा मैं तेरे ताईं सजणा गीत गाकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। इसके बाद सुरिंद्र कपूर ने पल भर रही लैणा, राती बराती मत ओंदां कुजुंआ और भरियां बंदूकां जैसे लोकगीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। शान सिंह, नीतिश मेहरा और सौरव शर्मा ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर अशोक काकू, हरजीत लबली, रवि कुमार, सुजान कोटी, दिलबाग राय, मस्त राम, विपन पाल, सुदेश कुमार, जांबा कोटि, पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह, राकेश पनियारी, बिट्टू, सोनू, गोवर्धन सिंह, तिलक राज, अमन पत्रवाल, संजय पत्रवाल, उपप्रधान वीर सिंह, ओम प्रकाश और रमेश मेसू सहित कई गण्यमान्य मौजूद रहे।

मंच पर प्रस्तुति देते गायक राज जैरी। संवाद

मंच पर प्रस्तुति देते गायक राज जैरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed