Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Deepkesh from Delhi emerges as champion in the anti-drug marathon in Baud

Kangra News: बौड़ में नशे के खिलाफ मैराथन में दिल्ली के दीपकेश बने चैंपियन

Mon, 16 Nov 2026 04:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 16 Nov 2026 04:27 AM IST
विज्ञापन
Deepkesh from Delhi emerges as champion in the anti-drug marathon in Baud
नूरपुर के बोड़ में राष्ट्रीय स्तरीय जागरूकता मैराथन 2026 में भाग लेते हुए युवा। संवाद
जसूर (कांगड़ा)। नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नूरपुर के बौड़ में राष्ट्रीय स्तरीय जागरूकता मैराथन-2026 का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गैरी केयर्स फाउंडेशन और यूथ अगेंस्ट ड्रग्स की संयुक्त पहल पर आयोजित इस मैराथन में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता की सात किलोमीटर दौड़ में दिल्ली के दीपकेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार अपने नाम किया।
विज्ञापन

मैराथन में चार श्रेणियां रखी गई थीं, जिनमें युवा, लड़कियां, अंडर-15 लड़के और अंडर-15 लड़कियां शामिल रहीं। लड़कियों की पांच किलोमीटर दौड़ की विजेता को 11 हजार रुपये, जबकि अंडर-15 लड़कों और लड़कियों की श्रेणियों के विजेताओं को 5100-5100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैराथन में भाग लेने के लिए सुबह 7 बजे से ही प्रतिभागियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। प्रतियोगिता में हरियाणा के कैथल से पहुंची 12 वर्षीय बालिका और फाजिल्का के 10 वर्षीय अंकित ने भी हिस्सा लेकर खेलों के प्रति अपने उत्साह का परिचय दिया।
मैराथन का शुभारंभ कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक रणवीर निक्का और पूर्व विधायक अजय महाजन ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने युवाओं से नशे से दूर रहने, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

गैरी केयर्स फाउंडेशन के निदेशक अंकित वर्मा और यूथ अगेंस्ट ड्रग्स के अध्यक्ष रवि मेहरा ने कहा कि इस आयोजन को आगामी वर्षों में और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस तरह के आयोजन युवाओं को खेल, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता से जोड़ने के साथ-साथ नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed