{"_id":"695d126f9201a2fa9903288a","slug":"dead-nilgai-found-under-pulley-in-khaula-kangra-news-c-95-1-kng1002-214555-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: खौला में पुली के नीचे मिली मृत नीलगाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: खौला में पुली के नीचे मिली मृत नीलगाय
Wed, 07 Jan 2026 07:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 07 Jan 2026 07:16 AM IST
विज्ञापन
खौला के जंगल में जांच करती वन्य प्राणी विभाग और पुलिस की टीम। -संवाद
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर के समीप खौला पंचायत क्षेत्र में एक नीलगाय का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। नाले में पुली के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई नीलगाय की एक टांग कटी हुई थी। इससे प्रथम दृष्टया यह शिकार या किसी हिंसक हमले का मामला प्रतीत हो रहा है।
पंचायत प्रधान शिमला देवी ने बताया कि उन्हें सुबह सवेरे सूचना मिली थी कि पुली के नीचे कोई वन्य जीव पड़ा है। सूचना मिलते ही वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचीं, लेकिन घने कोहरे और अंधेरे के कारण कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया। सुबह करीब 9:00 बजे दोबारा छानबीन करने पर सड़क और आसपास कई जगह खून के धब्बे दिखाई दिए। इसके बाद तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचित किया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने जब सर्च अभियान शुरू किया तो खून के धब्बों का पीछा करते हुए वे पुली के नीचे नाले तक जा पहुंचे। वहां नीलगाय मृत अवस्था में पड़ी थी। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला। प्रधान शिमला देवी के अनुसार नीलगाय की एक टांग कटी हुई थी और शरीर से अत्यधिक खून बह चुका था। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि यह किसी शिकारी की करतूत हो सकती है या किसी अन्य कारण से वन्य जीव को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि वन्य जीव को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।