Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dead body of young man found in suspicious circumstances in room

Kangra News: कमरे में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

Sat, 03 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in suspicious circumstances in room
पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम, रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

मैक्लोडगंज (कांगड़ा)। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में किराये के कमरे में रह रहे एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला भेज दिया है। मृतक की पहचान मयंक मार्क सुस्नगी के रूप में हुई है, जो कोलकाता से संबंधित बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार युवक दिसंबर 2022 से मैक्लोडगंज स्थित कीर्ति मोनेस्ट्री के पास निजी भवन में किराये के कमरे में रह रहा था। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित किया था, जिस पर परिजन मैक्लोडगंज पहुंच चुके हैं। परिवार के सदस्यों का कहना है कि मयंक पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था। शव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को अब रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के कारणों का पता चल सके। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजन भी मैक्लोडगंज पहुंच चुके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed