फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Daroh-Suri road has been waiting for tarring for seven years.

Kangra News: डरोह-सूरी सड़क को सात साल से तारकोल का इंतजार

Wed, 30 Sep 2026 02:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 30 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Daroh-Suri road has been waiting for tarring for seven years.
डरोह (कांगड़ा)। डरोह से सूरी को जोड़ने वाली संपर्क सड़क करीब सात वर्षों से तारकोल की राह देख रही है। सड़क को पक्का करने और सूरी के समीप प्रस्तावित पुल का निर्माण पूरा न होने से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

डरोह से जाने वाली इस सड़क का एक छोर मुख्य मार्ग से जुड़ चुका है, जबकि दूसरा छोर सूरी के समीप मरूंह-सुलह सड़क से जोड़ा जाना प्रस्तावित है। सूरी के पास पुल का निर्माण अधूरा होने के कारण यह संपर्क मार्ग अभी पूरी तरह से धरातल पर उपयोगी नहीं बन पाया है। सड़क पर तारकोल न होने से वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस सड़क के पक्का होने से डरोह, बसकेहड़, देवी और मरूंह सहित आसपास के क्षेत्रों के किसानों को अपनी कृषि उपज घर तक पहुंचाने के लिए बेहतर और छोटा मार्ग मिलेगा। ग्रामीणों के लिए यह मार्ग आवागमन का वैकल्पिक रास्ता भी बन सकता है, जिसके चलते वर्षों से लंबित इस सड़क और पुल का निर्माण क्षेत्र के विकास से सीधे तौर पर जुड़ा मुद्दा बन चुका है।
विज्ञापन

----------
सड़क पर तारकोल बिछाने और पुल के निर्माण के बारे में कई बार विभाग से मांग की जा चुकी है। विभाग को शीघ्र पुल का निर्माण करवाकर सड़क को सूरी से जोड़ना चाहिए ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। -अरुण चौधरी, प्रधान, ग्राम पंचायत मरूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

डरोह-सूरी सड़क को जोड़ने वाले पुल के निर्माण के संबंध में क्षेत्र के लोग लगातार मांग कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग को इस पुल का कार्य शीघ्र पूरा करवाकर लोगों को राहत प्रदान करनी चाहिए। -कविता सूद, प्रधान, ग्राम पंचायत डरोह
डरोह और बसकेहड़ के किसानों के लिए यह सड़क महत्वपूर्ण है। विभाग को किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क को दुरुस्त करवाना चाहिए, ताकि कृषि उपज के आवागमन में सुविधा मिल सके। -बेबी कुमारी, प्रधान, ग्राम पंचायत बसकेहड़

मैनें हाल ही में कार्यभार संभाला है। इस सड़क का मामला मेरे ध्यान में आया है। शीघ्र ही इसके कार्य को शुरू करवाया जाएगा। -सुशील रिहाल, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग भवारना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed