{"_id":"457ecfd7e17e4652c0d9e9613b8c9d3b","slug":"dance-copitition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल नृत्य में रुचिका ने किया पहला स्थान हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकल नृत्य में रुचिका ने किया पहला स्थान हासिल
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Wed, 13 Jan 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य से विकास खंड भवारना के चांद युवा क्लब चंदपुर की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस पर पालमपुर में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास धीमान प्रबंधक इलाहाबाद बैंक और सीयू के पालमपुर संचालक अंकुर भटनागर ने शिरकत की। पेंटिंग प्रतियोगिता में स्मृति, एकल नृत्य में रुचिका, लोकनृत्य में एकता ग्रुप, एकलगान में रजीना, भाषण में अंकित, समूह गान में अनिता, तनुजा, प्रगति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मुुख्यातिथि ने विजेता तथा उप विजेताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम में सी-डैक सेंटर के संचालक विपन शर्मा, अध्यापिका रशिका धीमान, निशा, खेल विभाग से आईं सुषमा और आईपीएच विभाग से विजय कुमार ने स्वामी विवेकानंद के उपदेश तथा शिक्षाओं में प्रकाश डाला। आए हुए अतिथियों का चांद युवा क्लब चंदपुर के प्रधान कर्ण ठाकुर ने धन्यवाद किया। इस मौके पर कमल, शुभम, दीपक, प्रशांत, साहिल, गोपाल, अभिषेक, शुभम समेत कई लोग मौजूद रहे।