{"_id":"66bbd058330bdb38c70e3999","slug":"damaged-road-should-be-repaired-soon-kishori-lal-kangra-news-c-95-1-ssml1021-143319-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त सड़क को जल्द किया जाए दुरुस्त : किशोरी लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त सड़क को जल्द किया जाए दुरुस्त : किशोरी लाल
Wed, 14 Aug 2024 03:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं क्षेत्र की लंबित मांगों के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान सीपीएस ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि कोई सड़क अगर भारी वर्षा के कारण बंद है तो उसे जल्दी खुलवाया जाए ताकि यातायात का साधन सुचारू रहे और जनता को कोई परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करना उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने चालू वित्त वर्ष की सभी लक्षित परियोजनाओं के कार्य को युद्धस्तर पर पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिन परियोजनाओं पर कार्य अंतिम चरण में हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को फील्ड में जाकर ठेकेदारों के कार्यों का निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो। उन्होंने अधिकारियों को सड़कों के किनारे नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित बनाने के साथ जिन स्थानों में ड्रेनेज नहीं है, वहां उचित ड्रेनेज बनाने के निर्देश दिए।