फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dairy trade launched at ITI Shahpur; applications accepted until August 14.

Kangra News: आईटीआई शाहपुर में डेयरी ट्रेड शुरू14 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

Wed, 12 Aug 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 12 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Dairy trade launched at ITI Shahpur; applications accepted until August 14.
रैत (कांगड़ा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाहपुर में नया ‘डेयरी ट्रेड’ शुरू किया गया है। सत्र 2026-27 के लिए इस ट्रेड में 30 सीटों का प्रावधान किया गया है। प्रवेश प्रक्रिया आठ अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 14 अगस्त तक संस्थान में संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

संस्थान के प्रधानाचार्य रवि कुमार ने बताया कि इस पाठ्यक्रम के तहत डेयरी फार्म प्रबंधन, पशुओं की देखभाल व प्राथमिक उपचार, नस्लों की पहचान, दूध संग्रह तथा गुणवत्ता परीक्षण की बारीकियां सिखाई जाएंगी। इसके अलावा मक्खन, घी और पनीर जैसे विभिन्न दुग्ध उत्पाद तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण पूरा करने के उपरांत युवाओं को दूध प्रसंस्करण कंपनियों व निजी डेयरी फार्मों में नौकरी के अवसर मिलेंगे।
साथ ही वे स्वयं का डेयरी फार्म या दुग्ध उत्पाद व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed