{"_id":"6a9dcbe14270b6ae520a9fbd","slug":"daadi-fighters-emerged-as-the-winner-in-the-tug-of-war-competition-kangra-news-c-95-1-kng1044-254311-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रस्साकशी प्रतियोगिता में दाड़ी फाइटर्स बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रस्साकशी प्रतियोगिता में दाड़ी फाइटर्स बना विजेता
Mon, 07 Sep 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला के दाड़ी मैदान में आरएसएस के युवा खेल संगम में रस्साकशी प्रतियोगिता में जोर लगाते हुए
धर्मशाला। ऐतिहासिक दाड़ी मेला मैदान में रविवार को आयोजित खेल स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबलों में युवाओं का शानदार खेल कौशल और दमखम देखने को मिला। फुटबाल, रस्साकशी और 100 मीटर फर्राटा दौड़ में खिलाड़ियों के बीच खिताबी जीत के लिए कड़ा मुकाबला हुआ।
ताकत और संतुलन की परख मानी जाने वाली रस्साकशी प्रतियोगिता में चार टीमों ने हिस्सा लिया। दर्शकों के भारी उत्साह और शोर के बीच दाड़ी फाइटर्स ने शानदार एकजुटता दिखाते हुए पहला स्थान झटका। नवदृष्टि अध्ययन मंडल की टीम दूसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण रही फुटबाल स्पर्धा में छह टीमों ने जोर आजमाइश की। बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में धर्मशाला एफसी ने बेहतरीन पासिंग और आक्रामक खेल का तालमेल दिखाते हुए जीत दर्ज की और ट्रॉफी अपने नाम की। कड़े संघर्ष के बाद दाड़ी एफए को उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
इसके अलावा, ट्रैक पर आयोजित 100 मीटर फर्राटा दौड़ में 49 धावकों के बीच सेकंड्स के फासले से बाजी पलटी। तेज रफ्तार मुकाबले में रजत ने सबको पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। निशांत दूसरे और विशाल तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष ‘संघ@ 100’ के उपलक्ष्य में रविवार को नगर धर्मशाला की ओर से ऐतिहासिक दाड़ी मेला मैदान में एक दिवसीय ‘युवा खेल संगम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अभिषेक मौजूद रहे। उनके साथ भगवती, अजय, युवा खेल संगम के अध्यक्ष बलदेव और संचालक अतुल ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
ताकत और संतुलन की परख मानी जाने वाली रस्साकशी प्रतियोगिता में चार टीमों ने हिस्सा लिया। दर्शकों के भारी उत्साह और शोर के बीच दाड़ी फाइटर्स ने शानदार एकजुटता दिखाते हुए पहला स्थान झटका। नवदृष्टि अध्ययन मंडल की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण रही फुटबाल स्पर्धा में छह टीमों ने जोर आजमाइश की। बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में धर्मशाला एफसी ने बेहतरीन पासिंग और आक्रामक खेल का तालमेल दिखाते हुए जीत दर्ज की और ट्रॉफी अपने नाम की। कड़े संघर्ष के बाद दाड़ी एफए को उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
इसके अलावा, ट्रैक पर आयोजित 100 मीटर फर्राटा दौड़ में 49 धावकों के बीच सेकंड्स के फासले से बाजी पलटी। तेज रफ्तार मुकाबले में रजत ने सबको पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। निशांत दूसरे और विशाल तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष ‘संघ