फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Cutting of trees started, Shahpur market remained a guest for only a few months

Kangra News: पेड़ों की कटाई शुरू, कुछ ही माह का मेहमान रहा शाहपुर बाजार

Fri, 23 Aug 2024 05:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 23 Aug 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Cutting of trees started, Shahpur market remained a guest for only a few months
शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में चल रहे फोरलेन के काम ने अब गति पकड़ना शुरू कर दी है। शाहपुर के अधिकतर क्षेत्र में इसमें फोरलेन का काम चला हुआ है। अब कुछ ही महीने में शाहपुर बाजार में भी फोरलेन का काम शुरू हो जाएगा। लिहाजा वीरवार को 39 मिल से लेकर शाहपुर बाजार तक पेड़ों की कटाई का काम शुरू हो चुका है। कंपनी के मजदूरों की ओर से यहां पेड़ों का काम तेज गति से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पेड़ों की कटाई के बाद यहां बाजार में भी काम शुरू हो जाएगा। अब पुराना शाहपुर बाजार कुछ ही महीने का मेहमान बचा है। इस समय विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में लगभग 17 किलोमीटर क्षेत्र में फोरलेन का काम होना है। इसमें दो बड़े ब्रिज भी बनाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त योजना के मुताबिक छोटी-छोटी पुलियां भी बनाई जा रही हैं, लेकिन बरसात के कारण अधिकतर काम रुका हुआ है। लिहाजा फोरलेन निर्माण के लिए जो पुराना हाईवे था उसे जगह-जगह उखाड़ दिया गया है। इस समय केवल शाहपुर बाजार को छोड़कर सभी जगह काम चला हुआ है। बरसात के कारण काम जरूर बाधित हो रहा है।
विज्ञापन



शाहपुर बाजार छोड़ सभी जगह काम तेज
जानकारी के अनुसार बता दें कि शाहपुर में घटनालू से रजोल तक फोरलेन का काम होना है। इस समय घटनालू से लेकर द्रमण तक अधिकतर फोरलेन का निर्माण हो चुका है, लेकिन इस बीच छतड़ी और द्रमण के बीच दो ऐसे प्वाइंट हैं जो अभी कच्चे छोड़े हैं। इसके अतिरिक्त पुहाड़ा से लेकर रैत तक भी फोरलेन का काम चला हुआ है। चंबी से लेकर राजोल तक भी अधिकतर सड़क को उखाड़ दिया गया है। इसमें लगभग 50 फ़ीसदी कम पूरा हो चुका है और यहां पर कुछ छोटी पुलियों का निर्माण भी किया जा रहा है। जबकि शाहपुर बाजार में ये काम रुका हुआ है। कुछ दुकानदारों ने शाहपुर बाजार को उजाड़ने के विरोध में कोर्ट में केस किया था, जिसके काम यहां बाजार में काम शुरू नहीं हो पाया था। अब इसको लेकर स्थिति स्पष्ट होने लगी है और बाजार में पेड़ कटाई का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम शाहपुर एसडीएम करतार चंद ने कहा कि शाहपुर बाजार में ट्रक लेन बनाने की स्थिति साफ हो चुकी है। शाहपुर बाजार के कुछ एक दुकानदारों की तरफ से कोर्ट में केस किया था। जिस पर करवाई चल रही है। शाहपुर बाजार में फोरलेन न बनाने को लेकर कोई आदेश नहीं हैं और न ही अभी तक हरी झंडी मिली है। लिहाजा कुछ महीने में इस पर स्थिति साफ हो जाएगी और यहां पर भी फोरलेन काम शुरू हो जाएगा। इसी कड़ी में वीरवार को कंपनी की तरफ से बाजार में सड़क के किनारे पेड़ों को काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed