फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Cultural place...silver figures are not visible in light, colorless without lights at night

Kangra News: संस्कृति स्थल...उजाले में नजर नहीं आतीं सिल्वर आकृतियां, रात को लाइटों के बिना बेरंग

Tue, 19 Mar 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 19 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Cultural place...silver figures are not visible in light, colorless without lights at night
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में शहीद स्मारक के पास बनाया संस्कृति स्थल शोपीस बनकर रह गया है। लाखों रुपये खर्च कर बनाया संस्कृति स्थल में लगाई गई आकृतियों का रंग सिल्वर होने के कारण वह दिन के समय पर्यटकों को नजर ही नहीं आती हैं। वहीं, रात के समय वहां लाइटें न जगने के कारण भी यह आकृतियां नहीं दिखाई देती हैं। स्मार्ट सिटी की ओर से लाखों खर्च करने के बाद भी यह संस्कृति स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धर्मशाला में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए गद्दी समुदाय की संस्कृति का स्थल बनाया गया है। इस स्थल पर लोग सेल्फी और फोटो ले सकते हैं और वहां बैठ कर आराम भी कर सकते हैं, लेकिन गद्दी समुदाय और भेड़-बकरियों की आकृतियां का रंग सिल्वर होने के कारण ये दिन के उजाले में लोगों को नजर नहीं आती हैं। इसके अलावा वहां पर रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई गई हैं, जिससे कि रात के समय यह और अधिक सुंदर दिख सके। मगर इस लाइटों को स्मार्ट सिटी की ओर से जलाया ही नहीं जाता है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी का पैसा खर्च करने के बाद भी इस ओर किसी का ध्यान नहीं जाता है। अगर आकृतियां का रंग कुछ और होता तो यह लोगों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन सकता है। तत्कालीन विधायक विशाल नैहरिया ने इसका उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले इसी स्थान पर डिवाइन धर्मशाला का बड़ा बोर्ड लगाकर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था, लेकिन तेज तूफान के कारण वे नष्ट हो गया था। इसका उद्घाटन तत्कालीन मंत्री सुधीर शर्मा ने किया था। सेल्फी प्वाइंट नष्ट होने के बाद स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने यहां पर संस्कृति स्थल बना दिया, ताकि लोगों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बन सके, लेकिन अब यह केवल शोपीस बन कर रह गया है।

- स्मार्ट रोड के तहत की शहीद स्मारक के पास संस्कृति स्थल का निर्माण किया गया है। लाइटों को इसलिए बंद रखा जाता है, क्योंकि पहले भी लोग यहां से लाइटों को चोरी कर ले गए थे। इसके अलावा कचहरी अड्डा के पास बनाए स्मारक स्थल पर लगाई लाइटों को भी शरारती तत्व चोर के ले गए थे।
- केवल शर्मा, एसडीए, स्मार्ट सिटी धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed