{"_id":"65e0e37281c291fc370b0e6e","slug":"cu-students-will-get-bus-facility-kangra-news-c-95-1-ssml1021-127220-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सीयू के विद्यार्थियों को मिलेगी बस की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सीयू के विद्यार्थियों को मिलेगी बस की सुविधा
Fri, 01 Mar 2024 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने वीरवार को विश्वविद्यालय की अपनी चार बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. सुमन शर्मा सहित अन्य विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे। ज्ञान ज्योति, धवलधार, शक्तिरूपा और वीरधरा नाम से चलाई गईं इन बसों से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को आवाजाही में काफी सहुलियतें मिलेंगी।
इन बसों से विद्यार्थियों की धर्मशाला कैंपस से बाया सकोह-शाहपुर कैंपस, पुरुष छात्रावास से वाया कचहरी-मटौर बाईपास गगल से शाहपुर कैंपस, पुरुष छात्रावास से वाया कचहरी-मटौर बाईपास गगल से धर्मशाला कैंपस और शाहपुर कैंपस से द्रमण-गगल-धर्मशाला कैंपस तक आवाजाही रहती है। इस मौके पर कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि अभी तक विश्वविद्यालय प्रदेश पथ परिवहन निगम की सेवाएं लेता आ रहा था, लेकिन अब विश्वविद्यालय ने अपनी चार बसें ले लीं हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान किसी तरह की समस्या न आए इसके लिए विश्वविद्यालय हमेशा प्रयासरत रहता है।