फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   CU celebrates foundation day in rented building even after 16 years

Kangra News: सीयू ने 16 साल बाद भी किराये के भवन में मनाया स्थापना दिवस

Wed, 21 Jan 2026 01:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
CU celebrates foundation day in rented building even after 16 years
धर्मशाला। प्रदेश में उच्च शिक्षा के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) ने अपना 16वां स्थापना दिवस भी किराये के भवन में मनाया। स्थापना के डेढ़ दशक बीत जाने के बावजूद केंद्रीय विश्वविद्यालय आज तक अपने स्थायी कैंपस में शिफ्ट नहीं हो पाया है। स्थापना दिवस समारोह डिग्री कॉलेज धर्मशाला के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसने एक बार फिर केंद्रीय विश्वविद्यालय की अधूरी बुनियादी संरचना की हकीकत उजागर कर दी। स्थापना के 16 वर्ष पूरे होने के बावजूद विश्वविद्यालय आज भी किराये और अस्थायी भवनों में संचालित हो रहा है, जो इसकी विकास यात्रा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना को करीब डेढ़ दशक बीत चुका है, लेकिन आज भी यह विश्वविद्यालय अपने स्थायी कैंपस के बिना ही संचालित हो रहा है। प्रदेश को उच्च शिक्षा का केंद्र बनाने के उद्देश्य से स्थापित केंद्रीय विवि अभी तक किराये की इमारतों में कैद है, जिससे न केवल छात्रों को शैक्षणिक सुविधाओं में परेशानी झेलनी पड़ रही है, बल्कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के विभिन्न विभाग अलग-अलग स्थानों पर संचालित किए जा रहे हैं। कहीं कक्षाओं के लिए पर्याप्त कमरे नहीं हैं तो कहीं प्रयोगशालाओं और लाइब्रेरी जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, देहरा में बनने वाले कैंपस का निर्माण 80 फीसदी से अधिक पूरा होने की बात कही जा रही है, लेकिन धर्मशाला में बनने वाले कैंपस का अभी तक कोई नामोनिशान तक नहीं है। सीमित जगह के कारण नए कोर्स और शोध कार्यक्रम शुरू करने में भी विश्वविद्यालय प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed