फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   CU and Nauni University will promote knowledge-based enterprises

Kangra News: ज्ञान आधारित उद्यमों को आगे बढ़ाएंगे सीयू और नौणी विवि

Tue, 30 Sep 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
CU and Nauni University will promote knowledge-based enterprises
धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय और बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के बीच एमओयू साइन
ज्ञान आधारित उद्यमों को आगे बढ़ाएंगे सीयू और नौणी विवि
विज्ञापन

दोनों संस्थानों के बीच हुआ समझौता
पांच वर्ष तक लागू रहेगा हस्ताक्षर ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला और डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विवि नौणी जैव विज्ञान और जैव सूचना विज्ञान के व्यापक क्षेत्रों में शैक्षणिक और अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं। इसी संबंध में दोनों संस्थानों ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
दोनों संस्थान ज्ञान आधारित उद्यमों को आगे बढ़ाने, भविष्य की प्रौद्योगिकी विकास के लिए उपयुक्त तकनीकी और प्रबंधन कौशल, सूचना के आदान-प्रदान और मानव संसाधन विकास और अनुसंधान एवं विकास के लिए प्रभावी अनुसंधान संस्थान-अकादमिक साझेदारी की दिशा में काम करने के लिए सहमत होने वाले अन्य सभी संबंधित क्षेत्रों में सहयोग करने के इच्छुक हैं। यह समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर की तिथि से प्रभावी होगा और पांच वर्ष पूरे होने तक लागू रहेगा। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से इसकी वैधता बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

समझौता ज्ञापन का दायरा जंतु विज्ञान, कृषि विज्ञान, जैविक विज्ञान या भौतिक-रासायनिक विज्ञान तथा अन्य प्रासंगिक क्षेत्रों में अनुसंधान और शिक्षण के लिए सहयोग करना होगा। इसके अलावा यूएचएफ और हिप्रकेवि औपचारिक शैक्षणिक पाठ्यक्रम, संगोष्ठियों, अल्पकालिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों आदि के आयोजन के माध्यम से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के पारस्परिक रूप से पहचाने गए क्षेत्रों में उचित रूप से प्रशिक्षित जनशक्ति तैयार करने के लिए मिलकर काम करेंगे। केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल और नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर चंदेल ने इस समझौता ज्ञापन पर हर्ष जताते हुए कहा कि इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से दोनों संस्थानों के बीच शोध कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed