फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   CTC Jitendra in disc throw, Jogindra Singh wins in badminton

सशस्त्र सीमा बल के 57वें स्थापना दिवस हुआ समापन

Sun, 20 Dec 2020 08:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
CTC Jitendra in disc throw, Jogindra Singh wins in badminton
ज्वालामुखी के सपडी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कार्यक्रम में संबोधित करते उपमहानिरीक्षक। - फोटो : Kangra
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। ज्वालामुखी के सपड़ी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से आयोजित 57वां स्थापना दिवस का रविवार को समापन किया गया। इस मौके पर एसएसबी सेंटर सपड़ी के ग्राउंड पर परेड और कई खेलों का आयोजन किया गया। विजेताओं को मुख्य अतिथि उपमहानिरीक्षक विक्रम सिंह ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उपमहानिरीक्षक विक्रम सिंह ने कहा कि 57 सालों से सशस्त्र सीमा बल अपने ध्येय वाक्य ‘सेवा सुरक्षा और बंधुत्व’’ के मुताबिक लोगों की सुरक्षा और सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि एसएसबी लोगों की सेवा कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। सशस्त्र सीमा बल का गठन 1963 में विशेष सेवा ब्यूरो के नाम से हुआ था। उन्होंने कहा कि बीएन मलिक के निर्देशन में विशेष सेवा ब्यूरो की स्थापना सबसे पहले असम के तेजपुर और अरुणाचल में मंत्रिमंडल सचिवालय के तत्वावधान में हुई थी। इसके बाद एसएसबी ने उत्तर बंगाल, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के पहाड़ी क्षेत्रों में अपना विस्तार किया।
विज्ञापन

इससे पहले सपड़ी परेड ग्राउंड में परेड हुई। परेड की सलामी उपमहानिरीक्षक विक्रम सिंह ने ली। इसके अलावा बैंडमिंटन, वॉलीबाल, थ्री लेग रेस, रस्साकसी , म्यूजिकल चेयर और डिस्क थ्रो का आयोजन किया गया। इन सभी खेलों के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा उन अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। डिस्क थ्रो में सीटीसी जितेंद्र कुमार, सीटीसी अंग्रेज सिंह, राकेश कुमार और कमल राम विजेता रहे। बैडमिंटन में विजेता जोगिंद्र सिंह, वॉलीबाल में विजेता सीटीसी स्टाफ गेहर सिंह, थ्री लेग रेस में विजेता रामा कृष्णा, आशीष कुमार और म्यूजिकल चेयर में राजकुमार विजेता रहे। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट नीरज कुमार थापा, असिस्टेंट कमांडेंट निमित अहावत, डायरेक्टर हर्षित मोहन व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed