फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   CT scan stopped in Dharamshala hospital for a week, patients worried

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल में एक हफ्ते से सीटी स्कैन बंद, मरीज परेशान

Wed, 16 Oct 2024 03:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 16 Oct 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
CT scan stopped in Dharamshala hospital for a week, patients worried
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में एक सप्ताह से मरीजों के सीटी स्कैन नहीं हो पा रहे हैं। इस वजह से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं, मरीजों को टेस्ट के लिए निजी अस्पतालों में हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


करीब 8 अक्तूबर से धर्मशाला अस्पताल में सीटी स्कैन नहीं हो रहा रहे हैं, लेकिन आज तक इस समस्या को हल नहीं किया गया है। सीटी स्कैन मशीन की अर्थिंग वायर को किसी ने चोरी कर लिया था, जिस वजह से मशीन बंद पड़ी है, लेकिन एक सप्ताह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी मशीन चालू नहीं हो पाई है। इसके अलावा अस्पताल में सरकारी लैब में मशीन खराब होने के कारण मरीजों के एलएफटी, आरएफटी और बायो कैमिस्ट्री आदि टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों को मजबूरन क्रस्ना लैब के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, जिस वजह से मरीजों को बार-बार परेशान होना पड़ रहा है। कुछ समय पहले मशीन खराब होने के कारण अस्पताल की सरकारी लैब में थायराइड के टेस्ट भी नहीं हो पा रहे थे। इस वजह से गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed