फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Crowd of devotees gathered in Jwalamukhi temple, 12 thousand visited

ज्वालामुखी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Sun, 27 Dec 2020 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Jwalamukhi temple, 12 thousand visited
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में रविवार छुट्टी वाले दिन यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार को लगभग 12000 यात्रियों ने परिवार सहित मां ज्वालामुखी की पावन और अखंड ज्योतियों के दर्शन कर पुण्य प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंदिर न्यास ज्वालामुखी ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हुए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रियों को मुख्य मंदिर तक ले जाया गया। यात्रियों को मंदिर में प्रवेश से पहले सैनिटाइज किया गया। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का भी खास ख्याल रखा गया। मंदिर में यात्रियों को लाइनों के माध्यम से मुख्य मंदिर तक पहुंचाया गया। इस संदर्भ में मंदिर के पुजारी नीलमणि कांत, शुभ्रांशु भूषण, राहुल, पीयूष पाणी ने बताया कि आजकल कई राज्यों में स्कूलों और कॉलेज में छुट्टियां हैं और दिसंबर के आखिरी सप्ताह में हर साल की तरह इस साल भी सैलानी हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मनाने उमड़ आते हैं और देवियों के विभिन्न मंदिरों में जाकर परिवार सहित पूजा अर्चना करते हैं। इस कारण यहां आज यात्रियों की भीड़ उमड़ी है। रविवार छुट्टी वाले दिन वैसे भी यहां पर यात्रियों का सैलाब उमड़ता है। मंदिर अधिकारी तहसीलदार जगदीश शर्मा ने बताया कि नए साल तक यात्रियों की भीड़ उमड़ेगी। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने बेहतर प्रबंध किए हुए हैं और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। प्रदेश सरकार के जारी एसओपी के माध्यम से ही यात्रियों को दर्शन करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed