{"_id":"6738ac371c5e290fc30c4839","slug":"crowd-gathered-on-weekend-tourists-troubled-by-traffic-jam-in-tourist-city-dharamshala-kangra-news-c-95-1-kng1004-154880-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: वीकेंड पर उमड़ी, पर्यटन नगरी में धर्मशाला में जाम से परेशान हुए सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: वीकेंड पर उमड़ी, पर्यटन नगरी में धर्मशाला में जाम से परेशान हुए सैलानी
Sun, 17 Nov 2024 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 17 Nov 2024 07:58 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। वीकेंड पर धर्मशाला और मैक्लोडगंज में पर्यटकों की भीड़ के कारण सड़कों पर भारी जाम लग गया। खासकर कोतवाली बाजार से लेकर मैक्लोडगंज तक वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई। इससे शहरवासियों और पर्यटकों को जाम से जूझना पड़ा। इस दौरान मुख्य बाजार में वाहनों का दबाव इतना बढ़ गया कि जाम की स्थिति बनी रही।
सप्ताहांत के कारण शनिवार को पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और अन्य आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक धर्मशाला और मैक्लोडगंज पहुंचे थे। इस वजह से होटल्स में लगभग 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। धर्मशाला से मैक्लोडगंज जाने वाले रास्ते पर वाहनों का दबाव बढ़ने से कोतवाली बाजार और अन्य तंग सड़कों पर जाम की स्थिति बनी।
यातायात नियंत्रण में असुविधा के कारण बाजार में वाहनों की गति धीमी हो गई, खासकर जब बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण सड़कों पर जगह की कमी हो गई। इसके परिणामस्वरूप, स्थानीय लोगों और पर्यटकों को यात्रा करने में खासी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
धर्मशाला-मैक्लोडगंज में वीकेंड पर बाहरी राज्यों पंजाब, दिल्ली और हरियाणा सहित साथ लगते राज्यों के पर्यटक पहुंचते हैं। कांगड़ा पुलिस हर सप्ताहांत में वाहनों के दबाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती करती है। शनिवार को बढ़ी संख्या में वाहनों के मैक्लोडगंज बाईपास से होकर न जाने और मुख्य बाजार कोतवाली से गुजरने के कारण शाम के समय बाजार में जाम की स्थिति बनती रही।
बाजार तंग होने और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी। स्थानीय लोगों केशव प्रसाद, संजय सिंह, अनिरुद्ध सिंह, सुरजीत शर्मा और वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि सप्ताहांत पर हर बार बाहरी राज्यों से पर्यटक आते हैं। वाहनों की संख्या बढ़ने से सड़क पर यातायात जाम की समस्या पेश आती है। पुलिस प्रशासन को पहले ही तैयारी करके रखनी चाहिए, ताकि पर्यटकों और स्थानीय कारोबारियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
उधर, एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि वीकेंड पर अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की जाती है। पर्यटकों के वाहनों के बढ़ने के चलते हल्के जाम की स्थिति बनी थी लेकिन उसे सुचारू कर दिया गया।