फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Cross FIR filed for assaulting son in NSS camp

Kangra News: एनएसएस शिविर में बेटे से मारपीट करने का आरोप, क्रॉस एफआईआर

Tue, 11 Nov 2025 09:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Nov 2025 09:14 AM IST
विज्ञापन
Cross FIR filed for assaulting son in NSS camp
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संसारपुर टैरेस में अध्यापक पर हमला करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। यशपाल ने कहा कि दो-तीन दिन तक उनके बेटे के साथ स्कूल में मारपीट की गई। जब वह बेटे से मिलने पहुंचे तो उनपर शिक्षक मुश्ताक अहमद और अन्य युवकों ने हमला किया। युवकों के पास तेजधार हथियार भी थे। मामले में पुलिस ने अब क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को शिक्षक मुश्ताक अहमद ने जंडोर निवासी यशपाल और तीन छात्रों पर स्कूल परिसर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। अब यशपाल ने भी मुश्ताक अहमद और कुछ अन्य युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। यशपाल ने कहा कि उनका बेटा 12वीं कक्षा का छात्र है और एनएसएस शिविर में प्रतिभागी था।
विज्ञापन

शिविर के दौरान स्कूल के छात्रों और कुछ बाहरी लड़कों ने उनके बेटे के साथ दो-तीन दिनों तक लगातार मारपीट की। इससे उसे सिर में गहरी चोट लगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अध्यापक मुश्ताक ने उनके बेटे को प्रताड़ित किया और इस बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं दी। जब आठ नवंबर को वह अपने बड़े बेटे के साथ स्कूल में पहुंचे तो अध्यापक मुश्ताक अहमद सहित कुछ लड़कों ने उन पर और उनके बेटे पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हमले में शामिल कुछ लड़कों के पास तेजधार हथियार भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज
पुलिस थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए स्कूल में पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है और शिविर में शामिल अन्य छात्रों के बयान भी कलमबद्ध किए हैं।
उधर, स्कूल प्रधानाचार्य पृथ्वीराज चौहान ने इस मामले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए संबंधित बच्चों के माता-पिता के साथ जल्द ही बैठक की जाएगी।



राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संसारपुर टैरेस में एनएसएस शिविर में अध्यापक हमले मामले में अब दूसरे पक्ष ने अध्यापक पर अन्य युवकों के साथ मिलकर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस थाना में शिक्षक मुश्ताक अहमद ने जंडोर निवासी यशपाल और 3 छात्रों पर स्कूल परिसर में घुसकर मारपीट करने के आरोप लगाए थे। वहीं, अब यशपाल ने शिक्षक मुश्ताक अहमद और अन्य कुछ युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में यशपाल ने कहा कि उनका बेटा स्कूल में जमा दो कक्षा का छात्र है और एनएसएस शिविर में प्रतिभागी के रूप में शामिल हुआ। शिविर के दौरान पाठशाला के छात्रों और कुछ बाहरी लड़कों ने बेटे के साथ मारपीट की, जिस बारे बेटे ने शिविर के अध्यापक मुशताक को भी बताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अध्यापक की ओर से भी उनके बेटे को प्रताड़ित किया गया और अध्यापक ने इस बारे उन्हें कोई सूचना नहीं दी थी। यह लड़ाई लगभग दो-तीन दिनों तक चलती रही और बेटे के सिर पर गहरी चोट लगी थी। उन्होंने कहा कि जब बेेटे ने इस घटना बारे उन्हें 8 नवंबर को फोन पर बताया कि कुछ लड़के और बाहरी युवक उसको धमकी दे रहें हैं और मारने की बात कर रहें हैं।

इस पर उन्होंने बेटे की चिंता करते हुए स्कूल में जाकर उसे देखना उचित समझा और अपने बड़े बेटे के साथ स्कूल में गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे ही वह स्कूल पहुंचे तो कुछ लड़कों ने उन पर और उनके बेटे पर हमला कर दिया, जिसमें स्कूल का अध्यापक भी शामिल था। इस दौरान उन्होंने अपनी जान बचाई और हमले में शामिल कुछ लड़कों के पास तेजधार हथियार भी थे। वहीं, पुलिस मामले की जांच के लिए स्कूल में पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। साथ ही शिविर में शामिल अन्य छात्रों के बयान भी कलमबद्ध किए हैं। उधर, पुलिस थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्राॅस मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं, स्कूल प्रधानाचार्य पृथ्वीराज चौहान ने भी इस मामले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो इस संबंधित बच्चों के माता-पिता के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed