फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Crops facing drought got respite due to rain

Kangra News: बारिश से सूखे की मार झेल रही फसलों को मिली संजीवनी

Fri, 17 Mar 2023 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Crops facing drought got respite due to rain
धर्मशाला। जिले की पहाड़ियों पर ताजा हिमपात और मैदानों में बारिश के कारण जिले में सूखे की मार झेल रही फसलों को संजीवनी मिली है। मैदानी इलाकों में लंबे समय से बारिश नहीं हुई थी। इससे गेहूं सहित मैदानी क्षेत्रों में बागवानी से संबंधित फलों को भी इस बारिश से लाभ मिलेगा। जिले में वीरवार देर रात से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहने से इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट में पैराग्लाइडिंग गतिविधियां नहीं हो पाईं । इससे धर्मशाला में पहुंचे पर्यटकों को मायूसी का सामना करना पड़ा। वहीं, बारिश होने से जिले में तापमान में गिरावट आने से एक बार फिर समूचा जिला ठंड की चपेट में आ गया है। शुक्रवार को कांगड़ा में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

नूरपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्यियस, पालमपुर में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तामपान 12 डिग्री सेल्सियस जबकि धर्मशाला में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी शाहपुर, इंदौरा, ज्वालामुखी, राजा का तालाब, बैजनाथ, नगरोटा सूरियां, कोटला, नगरोटा बगवां, लंबागांव, पंचरुखी में बारिश का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीरवार रात से शुक्रवार तक जिला में हुई बारिश बागवानी के नजरिए से संजीवनी सिद्ध होगी। यह समय फलों की पैदावार के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में बारिश होने से फलों को काफी लाभ मिलेगा। - डॉ. कमलशील नेगी, उपनिदेशक, उद्यान विभाग जिला कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed