{"_id":"680fd842bbe67de26d048270","slug":"crop-standing-on-six-kanals-in-barla-of-jasoor-turned-to-ashes-kangra-news-c-95-1-ssml1020-175040-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जसूर के बारला में छह कनाल पर खड़ी फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जसूर के बारला में छह कनाल पर खड़ी फसल राख
Tue, 29 Apr 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
जसूर की भलून पंचायत में खेतों गेंहू की फसल का लगी आग। स्रोत: ग्रामीण
जसूर (कांगड़ा)। जसूर की भलून पंचायत के बारला गांव में गोशाला में आग लगने से एक किसान की छह कनाल के करीब भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान एक गोशाला बंधी एक गाय की मौत हो गई, जबकि एक गाय और गोवंश झुलस गया। भलून पंचायत प्रधान ज्योति देवी ने बताया कि गुलाम रसूलब किसान बलदेव के खेतों में गोशाला बनाकर रह रहा था। सोमवार दोपहर को गोशाला में आग लगने से यह हादसा हुआ।
इस दौरान बलदेव सिंह की करीब छह कनाल भूमि पर गेहूं की फसल जल गई। जिसका अनुमानित नुकसान लगभग एक लाख रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आग लगने पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और आग को बुझाया गया। नुकसान की रिपोर्ट पटवारी की ओर से बनाकर एसडीएम नूरपुर को भेज दी गई है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की है।