फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   truck and bike accident at nurpur.

औंद में ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 16 Jan 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Sat, 16 Jan 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
truck and bike accident at nurpur.

क्षेत्र के औंद गांव में शुक्रवार रात एक बाइक और ट्रक में टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है। मृतक की पहचान विकास (20) निवासी पारनाला के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घायल राजेश भी पारनाला का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार बाइक में विकास और राजेश नूरपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान औंद के पास चंबा की तरफ जा रहे एक ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। बाइक ट्रक के पिछले हिस्से से टकराई जिससे बाइक सवार विकास ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गया तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बाइक पर सवार दूसरा युवक राजेश दूसरी तरफ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी महिंद्र मन्हास ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने नूरपुर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed