फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   suicide case in palampur kangra

तीन माह पहले विवाह बंधन में बंधे युवक ने की खुदकुशी

Fri, 05 Feb 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Fri, 05 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
suicide case in palampur kangra

इलाके के गांव लोअर मैंझा में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। एक सुसाइड नोट भी मिला है। युवक की शादी तीन माह पहले हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लोअर मैंझा में वीरवार रात एक युवक ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। युवक को पंखे से लटकता देख परिजनों ने इसकी सूचना बीडीसी उपाध्यक्ष जोध सिंह को दी। उन्होंने मौके पर पहुंच कर इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक की नीचे उतारा तो युवक शशि (30) की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस रात को ही घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि युवक की तीन माह पहले ही शादी हुई थी। युवक से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सूत्र बताते हैं कि नोट में युवक ने लिखा है कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका दाह संस्कार उसकी माता करे और एक मंदिर बनाया जाए। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। मौत का कारण क्या रहा है, अभी यह साफ नहीं है। उधर, डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने फिलहाल 174 के तहत मामला दर्ज किया है। कोई शिकायत आती है तो पुलिस छानबीन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed