{"_id":"d09c5c475d539c27b1fd5c95de46101f","slug":"fake-calls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनाम में टाटा सफारी निकलने के आ रहे फर्जी फोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनाम में टाटा सफारी निकलने के आ रहे फर्जी फोन
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूठे इनाम का झांसा देकर लोगों को ठगने वाली कंपनियां सक्रिय हैं। इन फर्जी कंपनियों के लोग मीठी आवाज और डिटेल से समझा कर लोगों को ठग रहे हैं। ऐसा ही वाक्या कंडवाडी के एक व्यक्ति के साथ हुआ है।
विज्ञापन
एक व्यक्ति कंडवाड़ी के कुलदीप कुमार को पिछले एक माह से फोन कर रहा है कि उसका इनाम निकला है। इसकी एवज में वह साढ़े तीन हजार उनको बताए गए बैंक अकाउंट में डाल दे। उन्हें एक सोने की चेन और टाटा सफारी गाड़ी इनाम में निकली है। इसकी सूचना उन्होंने जिला पार्षद सदस्य असीम शर्मा को दी।
विज्ञापन
असीम शर्मा ने कुलदीप कुमार के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। कुलदीप कुमार का कहना है कि उन्हें मुरादाबाद बुलाया जा रहा है। उन्हें 07549849701 नंबर से फोन आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि मोबाइल नंबर आने से भी इन लोगों का पता नहीं चल पाता है, जबकि पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर कई अपराधियों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन
उधर, थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने कहा कि ऐसी शिकायत आई है। पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने लोगों से भी ऐसी कॉल्स से सावधान रहने की बात कही है।