{"_id":"d6d7a0e3989b9b13ac98ed3f594e6522","slug":"atm-theft-case-at-kangra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्योरिटी गार्ड न होने से बैंक प्रबंधन पर उठे सवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिक्योरिटी गार्ड न होने से बैंक प्रबंधन पर उठे सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Tue, 19 Jan 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर इलाके के चढियार रोड़ (होल्टा) में टूटे एटीएम मामले में पुलिस ने शातिरों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस के पास एटीएम की सीसीटीवी फुटेज आ गई है। हालांकि, इसमें लुटेरे का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि उनसे नकाब पहना हुआ था। उधर, रात को सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती न होने से बैंक प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार रात चढियार रोड़ पर एसबीआई बैंक के एटीएम को लुटेरों ने तोड़ दिया था। हालांकि, पैसे निकालने में नाकाम रहे थे। इसका शिकायत आते ही पुलिस मामले में जुटी है। पुलिस ने इस बाबत अब एटीएम की फुटेज ले ली है। लेकिन, पुख्ता सूत्रों की मानें तो पुलिस के पास आई सीसीटीवी फुटेज में एटीएम तोड़ने वाला एक व्यक्ति दिखाई दिया है। एटीएम तोड़ने वाले का चेहरा साफ नहीं है आया है।
विज्ञापन
लुटेरे ने चेहरे पर नकाब पहना था। लुटेरे भले ही एटीएम से पैसे निकालने से नाकाम रहे हैं। लेकिन, इस वारदात से बैंक प्रबंधन पर भी सवाल उठे हैं। इसमें सबसे बड़ा सवाल उठा है कि रात को बैंक का कोई सिक्योरिटी गार्ड क्यों नहीं था। जबकि बैंक ने शहर में मौजूद एटीएम में तो चौकीदार या सिक्योरिटी गार्ड तैनात कर रखे हैं। लेकिन, ग्रामीण इलाके में कोई सिक्योरिटी या चौकीदार ही नहीं था। उधर, थाना प्रभारी पालमपुर गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
निजी एजेंसी के हवाले है एटीएम
बैंक के उपप्रबंधक ओमप्रकाश ने कहा कि जो एटीएम टूटा है, उसकी देखरेख का जिम्मा निजी एजेंसी को दे रखा है। इसकी सुरक्षा का जिम्मा निजी एंजेसी के पास है। लेकिन, बैंक में भी कोई चौकीदार नहीं है।