{"_id":"59860cde4f1c1ba5368b4786","slug":"91501957342-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत डक में बारिस से गिरा मकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम पंचायत डक में बारिस से गिरा मकान
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। जिले में हो रही लगातार बारिश से लोगों जनजीवन प्रभावित होने लगा है। जिले में कई जगहों पर मकान और गौशालाएं गिर गई हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार रात लगभग साढ़े नौ बजे ग्राम पंचायत डक के वार्ड सात के अश्वनी कुमार का परिवार मकान गिर गया, हादसे में परिवार बाल-बाल बचा है।
दिहाड़ी लगाकर अपना जीवन यापन करने वाले अश्वनी कुमार पर पहले ही पिता की बीमारी का बोझ है, जबकि मकान गिरने से उसे एक और मुसीबत ने घेर लिया है। अश्वनी के अनुसार बीती रात वह अपनी पत्नी कविता देवी, बच्चे पंकज और विया के साथ मकान के भीतर सोया था। जबकि माता-पिता बाहर सोए हुए थे। अचानक रात साढ़े नौ बजे उसे मकान के गिरने का आभास होने लगा। उसने तत्काल खुद को पत्नी सहित दोनों बच्चों को बाहर निकाला। इतने में ही उसका मकान गिरने लग पड़ा। ग्राम पंचायत उपप्रधान मनोज शर्मा ने सुबह पीड़ित व्यक्ति के घर पर पहुंचकर एसडीएम फतेहपुर को जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने सरकार से इस गरीब की आर्थिक सहायता की माग की है। एसडीएम फतेहपुर शशि पाल शर्मा ने बताया कि संबंधित पटवारी को स्थिति का आकलन करने के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से यथा संभव सहायता प्रदान की जाएगी।