फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   जसूर में व्यापारियों ने लहराई रिवाल्वर

जसूर में व्यापारियों ने लहराई रिवाल्वर

Mon, 11 Mar 2019 11:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
जसूर में व्यापारियों ने लहराई रिवाल्वर
जसूर (कांगड़ा)। व्यापारिक कस्बे जसूर में सोमवार को कुछ व्यापारियों ने हवा में पिस्तौल लहराकर हड़कंप मचा दिया। बाहरी राज्य से जसूर पहुंचे यह व्यापारी किसी दुकानदार से वसूली करने आए थे। लेकिन मौके पर दुकानदार को न पाकर साथ लगती दुकान मालिक से उलझ पड़े और नौबत मारपीट के साथ-साथ रिवाल्वर तक पहुंच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाहरी राज्य के चार व्यापारी जसूर में अपनी उगाही के के लिए लंबे समय से दुकान बंद कर चुके किसी दुकानदार को ढूंढ रहे थे। इस दौरान उन्हें दुकानदार तो नहीं मिला, लेकिन उन्होंने नजदीकी दुकानदार से उसका अता पता पूछना चाहा। ऐसे में यह बातचीत बहस में बदल गई और कुछ देर बाद यह मारपीट में तबदील हो गई। इसके चलते मामले ने तूल पकड़ लिया। इस दौरान उनमें से एक व्यापारी ने अपनी पिस्तौल भी निकाल ली। वहीं गहमागहमी के बीच आसपास के लोग और दुकानदार भी वहां आ पहुंचे। मामले की नजाकत को देखते हुए इनमें से दो लोग तो गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए, लेकिन दो व्यापारियों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सूचित कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों व्यापारियों को पकड़ कर नूरपुर थाने ले आई। इसके कुछ ही देर बाद वहां से फरार हुए अन्य दो लोगों को भी पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी एएसआई दुनी चंद ने बताया कि पुलिस ने चारों लोगों को पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed