फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पुलिस ने बरामद किए नशे के कैप्सूल

पुलिस ने बरामद किए नशे के कैप्सूल

Sun, 28 Jan 2018 11:51 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किए नशे के कैप्सूल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डमटाल/इंदौरा(कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा के तहत दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा और नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं। इंदौरा पुलिस थाना के हैड कांस्टेबल राजकुमार के अन्य पुलिस टीम के साथ भोगरवां गांव में लगाए नाके के दौरान कुलदीप सिंह वासी भोगरवां से नशीली दवाइयां बरामद की हैं। आरोपी पुलिस नाके को देखकर घबराकर गया और मौके से भागने की फिराक में था। शक होने पर आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से 1200 कैप्सूल और 70 नशीली गोलियां बरामद की हैं। वहीं एक अन्य मामले में डमटाल चौकी प्रभारी कुलदीप शर्मा, हवलदार गोविंद सिंह, संतोष कुमार, महिला आरक्षी रंजना देवी और अन्य पुलिस टीम ने डमटाल के इंदौरा मोड़ पर लगाए नाके के दौरान अमन कुमार पुत्र जीवन लाल वासी भद्रोया से तलाशी के दौरान उसकी जेब से 6.36 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर डमटाल पुलिस चौकी लाया गया। नूरपुर के डीएसपी मेघराज चौहान ने बताया कि इंदौरा और डमटाल पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में नशे की खेप बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed