फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

Tue, 09 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डरोह (कांगड़ा)। डरोह के भाटिलू गांव में पालमपुर-सुजानपुर हाईवे पर दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर अस्पताल भेजा है। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब साढ़े 11 बजे भवारना की तरफ से तेजरफ्तार बाइक सवार आ रहे थे। भाटिलू में चामुंडा टिंबर के समीप एक टैंपो गैस की सप्लाई दे रहा था। इस दौरान पालमपुर से डरोह की ओर जा रही दो बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में आर्यन पुत्र रवि कुमार निवासी बसकेहड़ की बाइक सड़क पर गिर गई और वह टैंपो के पास जाकर गिरा, जबकि उसके पीछे बैठा एक अन्य युवक सड़क के किनारे जा गिरा। हादसे में 15 वर्षीय आर्यन का सिर उसी के मोटरसाइकिल के स्टेयरिंग में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठे लड़के को मामूली चोटें आई हैं। आर्यन पालमपुर के एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। वहीं, दूसरी बाइक के चालक को भी चोटें आई हैं। उधर, भवारना थाना के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed