फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बैजनाथ के महाकाली मंदिर में आधी रात को चोरी

बैजनाथ के महाकाली मंदिर में आधी रात को चोरी

Fri, 11 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
बैजनाथ के महाकाली मंदिर में आधी रात को चोरी
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ-पपरोला के बीच में स्थित महाकाली मंदिर में वीरवार आधी रात करीब साढ़े 12 बजे चोर ताला तोड़कर दानपात्र, सीसीटीवी कैमरों के लिए लगाई एलईडी और भजनों के लिए लगाया म्यूजिक सिस्टम उड़ा ले गए है।
विज्ञापन

चोर मंदिर के प्रवेश द्वार के साथ लगे कैमरे को भी तोड़ गए हैं, लेकिन मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हो गई। मंदिर पुजारी सत्यानंद ने बताया कि वह रोजाना की तरह मंदिर को खोलने लगे तो मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना मंदिर कमेटी को दी। कमेटी के अध्यक्ष अंकित और सदस्य सुनील ने बताया कि चोर मंदिर के दानपात्र ये करीब 600 रुपये की नकदी, 200 ग्राम चांदी, एलईडी और म्यूजिक सिस्टम ले गए हैं। सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि चोर ने वारदात को दो बार अंजाम दिया। पहले वह मंदिर से दानपात्र और एलईडी चोरी करता देखा गया, वहीं करीब 1 घंटे के अंतराल के बाद उसने म्यूजिक सिस्टम चुराया। मंदिर कमेटी ने बैजनाथ थाना में मामला दर्ज करवाकर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दी है, जिसमें चोर का चेहरा साफ दिख रहा है। इससे पहले वीरवार को पपरोला के खतरेहड़ वार्ड में एक घर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई थी, जबकि इसी रात को एक और वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बैजनाथ के डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है और जल्द ही चोर पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन

बाक्स
कहीं नशे के लिए तो नहीं हो रही चोरियां
महाकाली मंदिर में चोरी करते हुए युवक की उम्र करीब 22 से 25 वर्ष बताई गई है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या युवा पीढ़ी नशे के लिए इन वारदातों को अंजाम तो नहीं दे रही है। अगर ऐसा है तो पुलिस को भी नशे का व्यापार करने वालों पर अपनी सख्ती दिखानी होगी। इसके साथ ही लोगों ने रात के समय गश्त तेज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed