फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कार-बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

कार-बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

Sun, 30 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
कार-बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
कार-बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। बनोड़ के पास एक कार और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, बाइक में बैठी एक नाबालिग लड़की भी घायल हुई है। दोनों घायलों को पालमपुर अस्पताल लाया गया, जहां पर व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें मिलाप चंद (48) निवासी बनूरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पालमपुर अस्पताल लाया गया। घायल की गंभीर हालत को देख उसे टांडा रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी पालमपुर अस्पताल में ही मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठी लड़की शीतल (17) घायल है। उधर, पंचरुखी के थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। बाइक के पीछे बैठी लड़की घायल हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed