फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   फटाहर में आगजनी की भेंट चढ़ीं दो गौशालाएं

फटाहर में आगजनी की भेंट चढ़ीं दो गौशालाएं

Thu, 24 May 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
फटाहर में आगजनी की भेंट चढ़ीं दो गौशालाएं
जगलों की आग से धधका कांगड़ा, दो गोशालाएं और हजारों पौधे जले
विज्ञापन

बैजनाथ, लंज, राजा का तालाब और नगरोटा बगवां में लगी आग
मकान और कामर्शियल कांप्लेक्स जलने से बचे, लोगों में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
ठाकुरद्वारा/बैजनाथ/ लंज/ राजा का तालाब (कांगड़ा)। पूरा जिला जगलों में लग रही आग से तप गया है। वीरवार को मंड क्षेत्र में अरनी यूनिवर्सिटी के पास इलाके में गाजी हुसैन पुत्र अल्ला दित्ता निवासी मंड टांडा का मकान दोपहर एक बजे शॉट सर्किट से जल गया। गाजी हुसैन ने बताया कि आग से करीब 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इंदौरा थाना के सह प्रभारी मोहिंद्र शर्मा पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आगजनी का मामला थाना इंदौरा में दर्ज कर लिया है। वहीं, विकास खंड बैजनाथ की फटाहर पंचायत के वार्ड पांच मेें वीरवार सुुुुबह दो गोशालाएं आग की भेंट चढ़ गईं। गनीमत यह रही कि मौके पर आकर वार्ड के बाशिंदों ने आग पर काबू पा लिया, वरना साथ लगते मकानों को भी नुकसान हो सकता था। हालांकि इस घटना में वार्ड के मौजूद लोगों ने पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन लकड़ी से बनी दोनों गोशालाओं सहित उनके अंदर रखा साल भर का चारा जलकर राख हो गया। वार्ड पंच पिंटू ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन इस घटना में वार्ड निवासी मघा देवी, कुशला देवी और रत्न चंद का करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से पटवारी ने मौका पर आकर रिपोर्ट तैयार की है।
लपियाणा के तहत आती वौहड़क्वालू पंचायत के जंगल एक सप्ताह से जल रहे हैं। इन जंगलों की आग वीरवार को वौहड़क्वालू पंचायत के कोठडू गांव में भी प्रवेश कर गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग इतनी भयानक तरीके से लगी थी कि लोग आग के पास तक नहीं जा पा रहे थे। लोगों के अनुसार आग की लपटें कोठडू गांव के घरों के पास पहुंचना शुरू हो गई थी। यह आग जब जोगिंद्र सिंह निवासी कोठडू के घर की तरफ बढ़ी तो स्थानीय युवाओं और लोगों ने अपने स्तर पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र की पंचायत के साथ लगते सारे जंगल पिछले एक हफ्ते में जल रहे हैं और आग की चपेट में कई घर भी आने से बचे हैं। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त कर्मचारी जंगलों में तैनात करने चाहिए, ताकि लोगों के घरों और जंगली जानवरों को जलने से बचाया जा सके।
विज्ञापन

वहीं, ढ़सोली पंचायत के तिहाल गांव के पंडित शाम लाल पुत्र शिव राम और पवन कुमार पुत्र प्रेम चंद के खेतों में आग से करीब 2500 सफेदे सहित कुछ अन्य पौधे आग की चपेट में आ गए। गांववासी और फायर ब्रिगेड अगर समय पर आग पर काबू न पाते तो लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित गांव भी चपेट में आ सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित शाम लाल और प्रेम चंद ने बताया कि उन्हें वीरवार सुबह ग्यारह बजे किसी का फोन आया कि उनके खेतों में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वे खेतों में पहुंचे, तो उन्होंने देखा तीन से चार साल की उम्र के आठ से बारह फीट ऊंचे लगभग 2500 सफेदा के पौधों सहित कुछ अन्य वृक्ष भीषण आग की चपेट में आ चुके थे। इस बाबत उन्होंने ढसोली पंचायत प्रधान कामना देवी और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। लगभग आधे घंटे में फायर ब्रिगेड की टीम एफएम एक शिवचरण दास, गृह रक्षक कृष्ण चंद और केसर सिंह गाड़ी सहित घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया था। वहीं, सड़क से खेतों की दूरी लगभग 300 मीटर होने की वजह से गाड़ी खेतों के पास नहीं पहुंच पाई। इससे फायर ब्रिगेड की टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी। करीब तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से आम, सफेदे और जामुन के पौधे जल गए हैं।


बड़ोह और हटवास में आग लगने से अफरा-तफरी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां क्षेत्र में वीरवार को दो स्थानों पर आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अग्नि शमन विभाग ने समय रहते आग पर काबू पाकर इससे होने वाले नुकसान से बचाया। फायर चौकी नगरोटा बगवां के प्रभारी पीआर चौहान ने बताया कि चंगर क्षेत्र की तहसील बड़ोह के नरियारी के टेक चंद की पशुशाला के निकट अचानक आग भड़क गई। फायर कर्मियों ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाकर गोशाला के अंदर बंधी दो भैंसों, दो बैल और चार बकरियों को समय रहते बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इससे पशुशाला तक आग नहीं पहुंच सकी। वहीं, हटवास में टोयोटा कार शोरूम के सामने एक कबाड़ के यार्ड के साथ बांसों के झुंड को आग लगी। समय रहते आग पर काबू पाकर साथ लगते रिहायशी और कामर्शियल भवनों तक आग को पहुंचने से बचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed