फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नया साल मनाने मुंबई से धर्मशाला आए युवक के साथ मारपीट

नया साल मनाने मुंबई से धर्मशाला आए युवक के साथ मारपीट

Tue, 02 Jan 2018 12:11 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
नया साल मनाने मुंबई से धर्मशाला आए युवक के साथ मारपीट
धर्मशाला। मुंबई से नववर्ष मनाने पर्यटन नगरी धर्मशाला आए पर्यटक के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट की है। पीड़ित पर्यटक ने इस संबंध में धर्मशाला पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जानकारी के अनुसार धर्मशाला के समीपवर्ती तपोवन में आरोपियों ने इस घटना का अंजाम दिया है। इसके चलते मुंबई के 22 वर्षीय युवक मुकरम ने सदर थाना धर्मशाला में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि 31 दिसंबर नए साल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह धर्मशाला पहुंचा था। देर शाम वह तपोवन में घूम रहा था। इस दौरान तपोवन के समीप कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। युवक ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे रोकने वाले आरोपी नशे में धुत्त थे। युवक ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ बहसबाजी शुरू कर दी। यहीं नहीं बाद में मारपीट भी की। जिसके बाद पीड़ित युवक ने देर रात इसकी शिकायत सदर थाना धर्मशाला में दर्ज करवाई। उधर, पुलिस थाना प्रभारी धर्मशाला सुनील राणा ने बताया कि मुंबई के एक युवक ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed