फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   विदेश भेजने के नाम पर पैसे लेने वाला शातिर धरा

विदेश भेजने के नाम पर पैसे लेने वाला शातिर धरा

Wed, 13 Dec 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर पैसे लेने वाला शातिर धरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंदौरा (कांगड़ा)। इंदौरा पुलिस ने विदेश (कनाडा) भेजने के नाम पर ठगी करने वाले कबूतरबाज को आठ महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। इंदौरा पुलिस ने कबूतरबाज रोशनदीन निवासी बुड़ाबढ़ तहसील मुकेरियां (पंजाब) को उसके घर से पकड़ा है। पुलिस कबूतरबाज को वीरवार को कोर्ट में पेश करेगा।

जानकारी के अनुसार इंदौरा थाना में कुलविंद्र सिंह पुत्र श्रावण सिंह गांव भपू ने रोशनदीन के खिलाफ आठ महीने पहले शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कुलविंद्र ने कहा कि उससे कनाडा जाने के लिए रोशनदीन से बात हुई। रोशनदीन ने उससे कनाडा भेजने के लिए 10 लाख रुपये खर्चा आने की बात कही। उसके बाद बलविंद्र सिंह निवासी अबादगढ़ मिरथल के सामने रोशनदीन को पांच लाख रुपये दिए। उसके बाद कई दिन बीत जाने के बाद विदेश जाने के लिए उन्हें कोई सूचना नहीं आई। जब रोशनदीन से विदेश भेजने की बात की तो वह टालमटोल करने लगा और न ही पैसे देने के लिए राजी हुआ। फिर कुछ समय बाद रोशनदीन ने बैंक के चेक दिए। जब चेक बैंक में लगाए तो जिस खाते के चेक थे, उस खाते में कोई पैसा नहीं था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया और काफी समय से रोशनदीन घर से गायब था। बुधवार को पुलिस टीम एएसआई संतोष कुमार, चैन सिंह, नरिंद्र सूद, रछपाल पठानिया ने आरोपी को उसके घर से धर दबोच लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed