फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   शराब पीने से रोका तो दुकान में की तोड़फोड़

शराब पीने से रोका तो दुकान में की तोड़फोड़

Sun, 24 Sep 2017 11:56 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
शराब पीने से रोका तो दुकान में की तोड़फोड़
धर्मशाला। खनियारा के निकट गांव कंड में एक फास्ट फूड की दुकान में शराब पीने से रोकने पर दो लोगों की ओर से तोड़फोड़ करने और दुकानदार से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर सदर थाना धर्मशाला में दाड़नू निवासी एक आरोपी विजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कंड गांव में फास्ट फूड की दुकान करने वाले मिलाप ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे आरोपी विजय निवासी दाड़नू और उसका साथी निवासी घरोह उसकी दुकान में आए और वहां बैठकर शराब पीने की जिद करने लगे। शराब पीने से इनकार करने पर आरोपियों ने तैश में आकर तोड़फोड़ शुरू कर दी और उससे मारपीट की। तोड़फोड़ में उसका हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। उधर, सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी सुनील राणा ने कहा कि दुकानदार मिलाप की शिकायत पर पुलिस मौके पर गई थी और एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed