फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पुल के नीचे मृत मिली कालेज की गई छात्रा

पुल के नीचे मृत मिली कालेज की गई छात्रा

Wed, 01 May 2019 12:27 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
पुल के नीचे मृत मिली कालेज की गई छात्रा
खुंडियां/ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पालमपुर-खुंडियां सड़क पर धारनाला पुल के नीचे लड़की का शव मिला। शव की पहचान राजकीय डिग्री कॉलेज खुंडियां की प्रथम वर्ष बीएससी की छात्रा शबनम के रूप में हुई है। छात्रा सोमवार को कॉलेज गई थी, लेकिन रात तक घर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

वहीं छात्रा के पिता गुरदास राम ने खुंडिया पुलिस थाना में अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी लड़की सोमवार को घर से कॉलेज के लिए आई थी, पर वह कॉलेज नहीं पहुंची थी और न ही शाम को अपने घर पहुंची। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई, जब उसके परिजन उसे ढूंढते हुए जा रहे थे तो पुल के पास शव को देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तथा लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेजा। डीएसपी तिलक राज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन

वहीं कालेज के प्रिंसिपल ने बताया कि बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा शबनम वार्षिक परीक्षा दे रही थी, मगर सोमवार को मैथ का पेपर देने नहीं पहुंची थी। कॉलेज में लड़की का व्यवहार अच्छा था। वहीं लड़की के परिजनों ने किसी भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed