फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पेड़ से गिरकर बुजुर्ग की मौत

पेड़ से गिरकर बुजुर्ग की मौत

Fri, 08 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से गिरकर बुजुर्ग की मौत
पेड़ से गिरकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

चारा काटने पेड़ पर चढ़ा था 75 वर्षीय बुजुर्ग
अमर उजाला ब्यूरो
जवाली (कांगड़ा)। जवाली उपमंडल के जैसर गांव में एक बुजुर्ग की पेड़ से गिर मौत हो गई। बुजुर्ग की पहचान धर्म चंद (75) निवासी जैसर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार धर्म चंद पेड़ पर चारा काटने के लिए चढ़ा था। इस दौरान वह अचानक पेड़ से नीचे गिर गया और गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए परिजन सिविल अस्पताल जवाली ले गए, लेकिन उसने पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। उधर, पंचायत प्रधान अश्वनी कुमार ने कहा कि धर्म चंद का परिवार गरीब है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed