फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, चालक की मौत

पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, चालक की मौत

Mon, 28 Jan 2019 11:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, चालक की मौत
पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, चालक की मौत
विज्ञापन

नंदपुर भटोली-नगरोटा सूरियां सड़क पर पेश आया हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। नंदपुर भटोली-नगरोटा सूरियां सड़क पर एक मारुति कार पेड़ से टकरा गई। इस टक्कर में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार भूपेंद्र सिंह नगरोटा सूरियां से अपने घर नंदपुर भटोली वापस आ रहा था और रास्ते में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसके चलते भूपेंद्र सिंह को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नगरोटा सूरियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, गाड़ी में उनके साथ लिफ्ट लेकर बैठे राजेंद्र कुमार पुत्र शंकर सिंह को मामूली चोटें आई, जिनको उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक अभी हाल ही में वेटरनरी फार्मासिस्ट पद से सेवानिवृत्त हुआ था। मृतक का एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस थाना हरिपुर के प्रभारी त्रिलोचन सिंह ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed