फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सड़क हादसे में दो फौजियों की मौत

सड़क हादसे में दो फौजियों की मौत

Tue, 03 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो फौजियों की मौत
डमटाल/इंदौरा(कांगड़ा)। जालंधर- पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर शाम मीलवां गांव के पास सड़क दुर्घटना में 2 सैनिकों की मौत हो गई। 25 रेजीमेंट पठानकोट यूनिट में तैनात दोनों सैनिक छुट्टी लेकर मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहे थे कि मीलवां गांव में ठाकुरद्वारा संपर्क मार्ग पर अचानक सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक सैनिक की मौत हो गई जबकि दूसरे सैनिक को मुकेरियां अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जख्मों के ताव न सहते हुए उसने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। एसएचओ इंदौरा देवानंद पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतकों के पास से बरामद दस्तावेजों से उनकी पहचान हरजीत सिंह पुत्र हजूर सिंह निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा और अमनदीप सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी राजपुरा पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के परिवारों को दुर्घटना की सूचना दे दी है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भिजवा दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed