{"_id":"595937e14f1c1bec5e8b4829","slug":"31499019233-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भागसू के वाटर फॉल में नहीं नहा सकेंगे पर्यटक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब भागसू के वाटर फॉल में नहीं नहा सकेंगे पर्यटक
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। बरसात के मौसम के चलते भागसूनाग स्थित वाटरफॉल में पर्यटकों के नहाने पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। रोजाना धर्मशाला में हो रही बारिश और लगातार बदल रहे वाटरफॉल के स्वरूप के चलते पुलिस प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
वाटरफॉल में कोई पर्यटक अथवा स्थानीय निवासी पानी में न उतर सके, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पुलिस जवानों की तैनाती भी भागसूनाग वाटरफाल पर की है। पुलिस प्रशासन ने यह निर्णय लगातार हो रही बारिश और रोजाना सैकड़ों की तादाद में धर्मशाला पहुंच रहे पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। गौर रहे कि अभी हाल ही में जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते नाले में एक दंपति नाले के बढ़ते जलस्तर की चपेट में आ गया था। इसके बाद उन्हें काफी मशक्कत के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षित बाहर निकाला था। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके के चलते पुलिस प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
इनसेट
विभिन्न स्थानों पर लगाए हैं सूचना बोर्ड
जिला कांगड़ा की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यहां के नदी-नालों के पल-पल बदलते जलस्तर को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विभिन्न स्थानों पर जागरूकता बोर्ड स्थापित किए हैं। इन जागरूकता बोर्डों के माध्यम से पर्यटकों को सतर्क किया जा रहा है, ताकि वे नदियों में नहाने के लिए न उतरें।
विज्ञापन
-जिला कांगड़ा में लगातार हो रही बरसात से यहां के नदी-नालों का स्वरूप पल-पल बदलता है। पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने यह फैसला लिया है। कांगड़ा पुलिस ने जिला के कई स्थानों पर पर्यटकों को नदी-नालों में न उरतने की अपील के कई बोर्ड स्थापित किए हैं, ताकि वे जागरूक हो सकें। -संजीव गांधी, एसपी कांगड़ा