{"_id":"5c6312dbbdec2226154d159d","slug":"21549996763-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक के साथ हुई मारपीट, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिकित्सक के साथ हुई मारपीट, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर बाजार में डॉक्टर के साथ मारपीट
मेडिकल स्टोर संचालक पर आरोप, पुलिस में शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल पालमपुर के चिकित्सक के साथ बीच बाजार मारपीट का मामला सामने आया है। चिकित्सक का आरोप है कि दवाई की दुकान करने वाले व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की है। चिकित्सक ने मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
शिकायत में चिकित्सक डॉ. उमेश कश्यप ने बताया कि वह सुबह ड्यूटी पर आ रहे थे तो पालमपुर में अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर के मालिक नीरज गुप्ता ने उनकी गाड़ी रोक उनके साथ मारपीट की। चिकित्सक से मारपीट होता देख वहां पर काफी भीड़ भी लग गई। अस्पताल के एमएस डॉ. विनय महाजन ने कहा कि चिकित्सक की मारपीट की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है। उधर, डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि मारपीट पर पुलिस ने नीरज गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
---