फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   संसारपुर में आमने-सामने टकराईं दो बाइकें, 3 घायल

संसारपुर में आमने-सामने टकराईं दो बाइकें, 3 घायल

Sat, 12 Jan 2019 12:12 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
संसारपुर में आमने-सामने टकराईं दो बाइकें, 3 घायल
संसारपुर में आमने-सामने टकराईं दो बाइकें, 3 घायल
विज्ञापन

दो की हालत गंभीर, चिकित्सकों ने जालंधर किया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
संसारपुर टैरस (कांगड़ा)। तलवाड़ा-टैरस सड़क पर दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका इलाज बीबीएमबी अस्पताल में चल रहा है। जबकि दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जालंधर रेफर किया गया है।

घायलों की पहचान सतीश कुमार निवासी तलवाड़ा गांव सांड़पुर, ओंकार सिंह और गुरध्यान सिंह निवासी नारी घाटी हिमाचल के रूप में हुई है। बीबीएमबी अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने सतीश कुमार और गुरध्यान सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जालंधर रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सतीश कुमार अपनी बाइक पर तलवाड़ा से टैरस की तरफ जा रहा था, जबकि गुरध्यान और ओंकार टैरस से तलवाड़ा की तरफ आ रहे थे। इस दौरान उनकी बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंची थी। तलवाड़ा पुलिस थाना में तैनात एएसआई हरजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed