फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   टैक्सी लेकर फरार होने वाले युवक गिरफ्तार

टैक्सी लेकर फरार होने वाले युवक गिरफ्तार

Tue, 10 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
टैक्सी लेकर फरार होने वाले युवक गिरफ्तार
टैक्सी लेकर फरार होने वाले युवकों ने किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन

चालक के खिलाफ दर्ज करवाया मामला
कहा-नशे में लड़की से छेड़ रहा था टैक्सी चालक
अमर उजाला ब्यूरो
गग्गल (कांगड़ा)। रविवार रात गग्गल से टैक्सी भगा ले जाने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने टैक्सी को भी कब्जे में ले लिया है। टैक्सी भगाने के आरोपियों को मंगलवार को कांगड़ा कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। रविवार देर रात हुई घटना में आरोपियों द्वारा ढांगुपीर पुलिस थाना में आत्मसमर्पण करने और उसके बाद टैक्सी चालक पर युवती से छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात पठानकोट निवासी दोनों ममेरे भाई युवकों की टैक्सी चालक के साथ कुछ कहासुनी हो गई और नौबत लड़ाई-झगड़े तक जा पहुंची। इसके बाद पठानकोट निवासी गग्गल से टैक्सी को भगा कर ले गए। टैक्सी चालक की ओर से गग्गल पुलिस थाना में शिकायत करने के बाद हरकत में आई पुलिस ने सभी थानों को अलर्ट कर दिया। इसके बाद रविवार देर रात युवकों ने टैक्सी सहित ढांगुपीर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया तथा टैक्सी चालक के विरुद्घ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में युवकों ने कहा है कि वे अपनी बहन के साथ गग्गल चौक पर खड़े थे। इस पर नशे में धुत टैक्सी चालक लड़की को छेड़ रहा था तथा अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। इस पर जब टैक्सी चालक को ऐसा न करने की बात कही तो वह उनसे झगड़ा करने पर उतारू हो गया। इसके बाद वे वहां से उसकी टैक्सी लेकर फरार हो गए। इसके बाद अपनी गलती का एहसास होने के बाद उन्होंने ढांगुपीर पुलिस थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी कांगड़ा पूर्ण चंद ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed