{"_id":"5a316cb54f1c1ba7678c15bf","slug":"21513188533-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के आगे पानी फेंकने पर दो दुकानदारों में झगड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान के आगे पानी फेंकने पर दो दुकानदारों में झगड़ा
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। दुकान के आगे पानी फेंकने को लेकर पालमपुर में दो दुकानदारों के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया।
पालमपुर में एक महिला दुकानदार और पड़ोसी दुकानदार की पानी फेंकने को लेकर बहस हो गई। इसके बाद महिला का पति भी घटनास्थल पर पहुंच गया। बात इतनी सी थी कि पड़ोसी दुकानदार ने साथ लगती महिला की दुकान के सामने अपने बर्तन का पानी फेंक दिया। यह देख महिला दुकानदार तैश में आ गई। महिला दुकानदार ने कहा कि उसकी दुकान के आगे पानी को क्यों फेंकाका गया। दूसरे दुकानदार ने कहा कि यह पानी गलती से पड़ गया है, जबकि दुकानदार ने इसके लिए माफी भी मांग ली। पालमपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। उधर, दो दुकानदारों में लड़ाई दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।