फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   युवती ने मिट्टी का तेल छिड़क कर लगाई आग

युवती ने मिट्टी का तेल छिड़क कर लगाई आग

Wed, 15 May 2019 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
युवती ने मिट्टी का तेल छिड़क कर लगाई आग
युवती ने मिट्टी का तेल छिड़क कर लगा ली आग, मौत
विज्ञापन

नगरोटा बंगवा क्षेत्र के ओचा गांव की घटना
गंभीर हालत में टांडा ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू कर छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। क्षेत्र के ओचा गांव में 20 वर्षीय युवती ने मिट्टी का तेल छिड़कर कर आत्महत्या कर ली। परिजन गंभीर हालत में युवती को टांडा मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवती ने जमा दो तक की पढ़ाई की थी और एक निजी संस्थान से टाइपिंग सीख रही थी। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। नगरोटा बगवां थाना के प्रभारी भारत भूषण और एएसआई अशोक राणा ने बताया कि ओचा गांव की कुमारी तनुबाला (20) पुत्री भगवान दास ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से दिए गए बयान के अनुसार उनकी बेटी रात को उनके कमरे में ही सोई हुई थी। वहीं सुबह करीब छह बजे वह कमरे से निकल कर घर की ऊपरी मंजिल पर गई और बरामदे में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर छिड़क लिया और आग लगा ली। वहीं आग लगने के बाद लड़की ने जब चिल्लाना शुरू किया तो घर वाले छत्त पर पहुंचे। जहां उन्होंने बेटी को आग में जलते हुए देखा। इसके बाद परिजन उसे राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा ले गए, लेकिन लड़की ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि युवती का शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं पुलिस टीम ने मौका पर जाकर ग्रामीणों से भी पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार लड़की मानसिक तौर पर परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed