{"_id":"5bf05abbbdec226944241538","slug":"201542478523-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने चुराया मोबाइल, सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने चुराया मोबाइल, सीसीटीवी कैमरे में कैद
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
महिला ने चुराया मोबाइल, सीसीटीवी कैमरे में कैद
पंचरुखी(कांगड़ा)। पंचरुखी बाजार में एक महिला ने एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से मोबाइल उड़ा लिया। चोरी करते महिला की तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दो महिलाएं दुकान में सामान लेने आईं, लेकिन दुकान में दुकानदार के व्यस्त होने से वहां पर रखा मोबाइल महिला ने उड़ा लिया। इसका पता दुकानदार को नहीं चला। बाद में दुकान में अपना मोबाइल न होता देख उसने जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो महिला की तस्वीर कैमरे में आ गई। कैमरे में दिखी महिला का मोबाइल नंबर दुकानदार के पास था। जब दुकानदार ने महिला को फोन किया, तो उसने अपनी जगह को गलत बताया और मोबाइल के बारे में साफ इंकार कर दिया। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। पुलिस ने महिला का पता लगाकर उसे थाना पहुंचाया। वहां महिला ने मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। इस पर महिला ने चुराया मोबाइल घर से लाकर दुकानदार को देने की बात कही। उधर, थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि मामला थाने में आया था, लेकिन किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।