{"_id":"5b4246934f1c1bc2248b52f1","slug":"201531070099-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांव फिसलने से ट्रैन के नीचे आया युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांव फिसलने से ट्रैन के नीचे आया युवक की मौत
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा का तालाब/जवाली (कांगड़ा)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग के भरमाड़ रेलवे स्टेशन पर एक युवक की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। युवक की पहचान गौरव (34) निवासी अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा दिया है।
जानकारी के अनुसार गौरव अपने दोस्त रमन कुमार और परिवार के साथ माता चामुंडा देवी, ज्वालाजी सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आ रहा था। गौरव का परिवार महिला डिब्बे में बैठा था। जैसे ही रेलवे स्टेशन भरमाड़ में गाड़ी रुकी तो गौरव अपने परिवार के पास चला गया। थोड़ी देर में गाड़ी चल पड़ी और गौरव दौड़ता हुआ गाड़ी के डिब्बे में चढ़ने लगा, तभी उसका पांव फिसल गया। इससे वह गाड़ी के नीचे आ गया। गाड़ी के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। इस बारे में रेलवे पुलिस कांगड़ा को भी सूचित कर दिया गया है। कांगड़ा रेलवे पुलिस के एएसआई सुरेंद्र सिंह ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।